Monday, October 5, 2020

कथित हिन्दू सांप्रदायिकता के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टियां खूद निपट गयी

  


     राष्ट्र-चिंतन

नकारखाने में तूती की आवाज क्यों बनी कम्युनिस्ट पार्टियां

कथित हिन्दू सांप्रदायिकता के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टियां खूद निपट गयी


        विष्णुगुप्त


नकारखानें में तूती की आवाज क्यों बन गयी कम्युनिस्ट पार्टियां?इसका उदाहरण बिहार में भी देखने को आया है जहां पर कम्युनिस्ट पार्टियों को कथित सांप्रदायिकता के नाम पर लालू परिवार और कांग्रेस के साथ अपमानजनक समझौता करने के लिए मजबूर होना पडा है। बिहार विधान सभा के चुनाव में राजद और कांग्रेस ने सीधा फरमान दिया कि जो सीटें दी जा रही है उसे कम्युनिस्ट पार्टियां सीधे तौर पर स्वीकार कर ले, अन्यथा महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़े। राजद और कांग्रेस के गठबंधन में कम्युनिस्ट राष्ट्रीय पार्टियांे को मात्र दस सीटें मिली हैं जिस पर उन्हें चुनाव लड़ना है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छह सीटें मिली है जबकि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को मात्र चार सीटें मिली हैं। ये दोनों कम्युनिस्ट पार्टियां कहने के लिए राष्ट्रीय पार्टी हैं पर इन्हें राजद जैसी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी के सामने झुकना पडा है और अपमानजनक समझौते के लिए उन्हें बाध्य होना पडा है। खासकर बिहार में राजद तो जातीय आधार रखता है पर कांग्रेस का कोई खास जनाधार नहीं है। निर्णायक और मान्यतौर पर बिाहर मे कांग्रेस से बड़ा जनाधार कम्युनिस्ट पार्टियो का है। कम्युनिस्ट पार्टियो की उपस्थिति भी अभियानी और सक्रियता वाली होती है। इस प्रश्न पर बिहार के अंदर ही नहीं बल्कि पूरे देश में गंभीरता के साथ चर्चा हो रही है कि आखिर कम्युनिस्ट पार्टियां क्या बेदम हो गयी हैं और क्या उनका जनाधार इतना सीमित व लगभग नगण्य हो गया है कि इस तरह अपमान का धूंट पीना उन्हें पड रहा है?
                                   इस प्रसंग पर कम्युनिस्ट पार्टियों के पास रटा-रटाया जवाब है, लिखा हुआ स्क्रीप्ट है जिसे वे बडी वीरता के साथ सुना देंगे? वे कहेंगे कि हम हिन्दू सांप्रदायिकता को रोकने के लिए वचनबद्ध है। हमारी ववनबद्धता के सामने अपना हित भी गंवाना स्वीकार है। हम सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए महागठबंधन के निर्णय को स्वीकार किये हैं। हमारे लिए कम सीट का प्रश्न नहीं है, हमारे सामने कम सीटों पर लड़ कर भी सांप्रदायिक ताकतों पर अंकुश लगाने का एक अवसर है? जब कम्युनिस्ट पार्टियां कथित सांप्रदायिकता की बात करती है तो फिर उसकी ध्वनी सिर्फ और सिर्फ हिन्दू सांप्रदायिकता की निकलती है। हिन्दू सांप्रदायिकता का विरोध करते-करते कम्युनिस्ट पार्टियां खूद ही कमजोर हो गयी, खूद ही लकवा ग्रस्त हो गयी, खूद ही बेदम हो गयी, खूद ही अविश्वसीय हो गयी, खूद ही हिन्दू शक्तियों के आक्रोश के शिकार हो गयीं, खूद ही अपने जनाधार खो दी हैं।
                                        यह कहना भी गलत नहीं होगा कि हिन्दू सांप्रदायिकता के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टियां खूद दफन हो गयी। अगर आप इस उदाहरण या तथ्य को अस्वीकार करते हैं कि हिन्दू सांप्रदायिकता के विरोध में खूद कम्युनिस्ट पार्टियां दफन हो गयी तो फिर आपको त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का उदाहरण और हस्र को देखना होगा। त्रिपुरा कभी कम्युनिस्ट पार्टियों का अपराजय गढ था, त्रिपुरा पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लगभग तीस सालों तक शाासन की थी। एक ही झटके में हिन्दूवादी शक्तियों ने त्रिपुरा में कम्युनिस्ट पार्टियों को दफन कर दिया। कुछ सालों पहले तक त्रिपुरा में कोई खास वजूद नहीं रखने वाली भाजपा सत्तासीन हो गयीं। त्रिपुरा से कम्युनिस्ट पार्टियों की सरकार से विदाई हो गयी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कम्युनिस्ट पार्टियों की कब्र खोदी। फिर सांप्रदायिकता के नाम पर कम्युनिस्ट पार्टियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस के साथ गठबंधन कर आत्मघाती मोर्चा बनाया। ममता बनर्जी पुन सता में लौट गयी, कम्युनिस्ट पार्टियो का ममता बनर्जी को सत्ताहीन करने का सपना पूरा नहीं हो पाया। पर खुद कम्युनिस्ट पाटियां पश्चिम बंगाल में अपनी कब्र खोद ली। पिछले विधान सभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस दूसरे नबर में आ गयी पर कम्युनिस्ट पार्टियां तीसरे नबंर पर पहुंच गयी। पश्चिम बंगाल में पिछले लोकसभा चुनाव मे भाजपा सत्ता के दावेदार के तौर पर मजबूत हुई तो फिर कम्युनिस्ट पार्टियां हाशिये पर चली गयी। पश्चिम बंगाल में आज की राजनीतिक समीकरण ममता बनर्जी बनाम भाजपा हैं। पश्चिम बंगाल मे कम्युनिस्ट पार्टियां हाशिये पर ही खडी हैं।
                                               कथित हिन्दू सांप्रदायिकता का विरोध कम्युनिस्ट पार्टियां के लिए राजनीतिक शक्ति हासिल करने का माध्यम क्यों नहीं बन रहा है? कम्युनिस्ट पार्टियां की कथित हिन्दू सांप्रदायिकता के विरोध से जनाधार क्यों नहीं बन रहा है? अपने समर्थक वर्ग को एक जुट कर रखने में समर्थ क्यो नहीं हो रही हैं? इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर कम्युनिस्ट पार्टियां जरूर बंद कमरे मे बहस कर रही होंगी पर जनमानस के सामने अभी तक इस कमजोरी पर कम्युनिस्ट पार्टियां खुलासा नहीं की है, या यह कहना गलत नहीं होगा कि इस प्रश्न पर कोई विचार रखने में कम्युनिस्ट पार्टियां परहेज ही करती हैं। हमें यह जानना भी चाहिए कि कम्युनिस्ट पार्टियों की राजनीतिक बहसें आम नहीं होती हैं, राजनीतिक बहसों से निकली बातें आम नहीं होती हैं। सिर्फ कथित हिन्दू सांप्रदायिकता के विरोध के दुष्परिणामों पर ही नहीं बल्कि चीन के साथ निकटता और राष्ट्रवाद के प्रेरक बातों पर निकले दुष्परिणामों पर कम्युनिस्टों की चर्चा सामने नहीं आती है।
                               कम्युनिस्ट स्वीकार करें या नहीं करें, अपनी कमजोरियो को लेकर जनमानस की भावनाओं का खूब अनादर करें पर हर कोई यह जानता है कि कम्युनिस्ट पार्टियों की सांप्रदायिकता का अर्थ क्या है? वास्तव में कम्युनिस्ट पार्टियों की सांप्रदायिकता की समझ एकांकी है। कोई एकांकी सोच किसी की तस्वीर नहीं बना सकती है, कोई एकांकी सोच खोये हुए जनाधार की वापसी नहीं करा सकती है, कोई एंकाकी सोच आपकी सत्ता में वापसी नहीं करा सकती है। सांप्रदायिकता के विरोध का अर्थ सिर्फ हिन्दू विरोध नहीं होता है। मुस्लिम सांप्रदायिकता के सामने घुटनाटेक नीति नुकसानकुन होता है। सोशल मीडिया में कम्युनिस्ट पार्टियो से लोग पूछते हैं कि पूजा करना या मंदिर जाना अंध विश्वास है तो फिर नमाज पढ़ना या फिर गिरजाघर जाना कौन सा विश्वास होता है? अगर हिन्दू धर्म को अपमानित करने वाले लेखको, चित्रकारों को अभियक्ति की स्वतंता है तो फिर सलमान रूशदी, तसलीमा नसरीन पर चुप्पी क्यों रहती है? महावीर अकेला को पार्टी से क्यों निकाला गया। महावीर अकेला ने ‘ बोया पेड बबूल का ‘ नाम की पुस्तक लिखी थी। महावीर अकेला को कम्युनिस्ट पार्टी ने इसलिए बाहर कर दिया था कि उसमें गैर हिन्दू धर्म वालों पर छोटी सी टिप्पणी थी। भारत परमाणु विस्फोट करे तो हिंसक और चीन-कोरिया परमाणु विस्फोट करे तो अहिंसक? कश्मीर के विस्थापित पंडितों के लिए एक शब्द नहीं बोलना और कश्मीर के मुस्लिम आतंकवादियों और पाकिस्तान परस्तों के पक्ष में बोलने और समर्थन देने की नीति को आज के युवा कैसे और क्यों स्वीकार करेंगे? अफजल को फांसी कोई हिन्दू समर्थक सत्ता ने नहीं पर बल्कि आपकी समर्थक कांग्रेस ने ही चढायी थी पर टूकडे-टुकडे मानसिकता आपने क्यों पाली? सांप्रदायिकता की एकांकी विरोध से भी बढ कर देश विरोध की आत्मघाती नीति अपना खेल दिखायेगी ही, इससे इनकार कैसे किया जा सकता है?
                                कथित सांप्रायिकता का एकांकी विरोध के कुचक्र में जातिवाद को गले लगा लेना, भ्रष्टचार को गले लगा लेना, कहां तक उचित है और राजनीतिक नैतिकता की बात है। लालू घोर जातिवाद की उपज हैं। देश के अंदर में लालू, मुलायम जैसे लोगो ने राजनीति में जातिवाद का जहर घोला है,सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वंशवाद का जहर भी घोला हैं। राजनीति को जातिवाद और वंशवाद की रखैल बना छोडा हैं। क्या लालू के परिवार से आगे राजद में कोई बढ सकता है, क्या सोनिया के बेटा-बेटी के सामने और आगे कोई बढ सकता है? ऐसे दलों में विरोध करने वाले लोग दूध की मक्खी की तरह निकाल कर बाहर फेंक दिये जायेंगे। लालू के बेटे और बेटियां ही राजनीति के शिखर पर बैठेगे? इनमें मजदूर और आम किसान की कोई संभावना ही नहीं होगी? कम्यंुनिस्ट पार्टियां तो मजदूर-किसान और आम आदमी की बात करती है फिर मजदूर, किसान और आम आदमी जब लालू, मुलायम या फिर कांग्रेस की राजनीति में शिखर पर पहंुच ही नहीं सकते हैं तो फिर कम्युनिस्ट पार्टियों का ऐसे दलों के प्रति सहानुभूति क्यों रखती हैं? लालू चारा धोटाले में जेल में बंद है, कांग्रेस के काल में कितने घोटाले हुए, यह कौन नही जानता हैं? कम्युनिस्ट पार्टियों का यह दोहरा चरित्र जागरूक जन को स्वीकार नहीं हो सकता हैं। यही कारण है कि कम्युनिस्ट पार्टियों को इस दोहरे चरित्र के कारण आम जनता ने स्वीकार करना बंद कर दिया है।
                      जातिवाद, वंशवाद और भ्रष्टचार आधारित राजनीतिक दलों से गठबंधन कर हिन्दू सांप्रदायिकता को रोकना, जनता के विश्वास को मांगना या फिर सत्ता के लायक जनादेश हासिल करना टेढी खीर है। फिर जातिवादी, वंशवादी, भ्रष्टचारवादी जब सत्ता में आती हैं तो फिर कम्युनिस्ट पार्टियों के विचार को आगे तो बढाते नहीं, कम्युनिस्ट पार्टियां उन सरकारों को जनाकांक्षी बनाने की वीरता दिखा तो पाती नहीं? जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टचारवाद पर सत्ता हासिल करने वाली पार्टियां और भी जातिवादी हो जाती हैं, भ्रष्टाचारवादी हो जाती हैं, वंशवादी हो जाती हैं। जनकांक्षी राजनीति प्रश्न गौण ही हो जाता है।
                       कम्युनिस्ट पार्टियों को अब एंकाकी संाप्र्रदायिकता के जिहाद पर फिर से विचार करना चाहिए, सांप्रदायिकता के सभी कोणों पर प्रहार करना होगा, अगर आतंकवादियों के अधिकार हैं तो फिर कश्मीरी पंडितों के भी अधिकार हैं, यह सोचना होगा। गठबंधन की राजनीति, वह भी जातिवादी और वंशवादी राजनीति से परहेज करना ही बेहतर होगा। कम्युनिस्ट पार्टियो को खुद के बल पर खडा होना है, स्वावलंबन बनना और अपने जनाधार के विकास करना सीखना होगा।  पर कम्युनिस्ट पार्टियां अभी भी अपनी एंकाकी सोच से बाहर निकलने के लिए तैयार कहां है?




संपर्क .....
विष्णुगुप्त
मोबाइल नंबर ...    9315206123

No comments:

Post a Comment